फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Tue, 02 Jul 2024 07:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमीन निवासी एक व्यक्ति ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर एजेंट समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी एजेंट ने 36 लाख रुपये में शिकायतकर्ता के दोस्त और उसके ममेरे भाई को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया था। इसमें आरोपी ने 35 लाख रुपये रादौर के एक आढ़ती की दुकान पर रखाए थे। इसके बदले शिकायतकर्ता को आढ़ती की पर्ची दी गई थी, मगर जांच में वह भी नकली पाई गई।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में शुभम चौहान निवासी अमीन ने बताया कि आरोपी गुरी ने उसके दोस्त सौरभ व उसके ममेरे भाई अमित कुमार के दस्तावेज व्हाट्सएप पर लेकर 36 लाख में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। ये रकम ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद देना तय हुआ था, मगर आरोपी ने 36 लाख रुपये पुंडरी जिला कैथल के अनाज मंडी आढ़ती के पास रखवा दिए थे। 26 फरवरी को आरोपी ने उसके काम के लिए मना कर दिया था और आढ़ती से अपनी रकम उठाने के लिए कह दिया था मगर अगले ही महीने चार मार्च को आरोपी ने उनको दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाकर मुंबई से वीजा और टिकट देने का आश्वासन दिया। आरोपी के कहने वह लोग मुंबई चले गए और विश्वास करके उसने अपने दोस्त के जरिए आरोपी के कहने पर 35 लाख रुपये यमुनानगर जिले के रादौर कस्बे के एक आढ़ती के पास रख दिए। यहां खुद को आढ़ती बताने वाले बसंत कुमार ने उसे 35 लाख रुपये की आढ़ती की पर्ची (आढ़ती के लैटरपेड पर रिसीविंग) उन्हें थमा दी। उधर, उसने आरोपी को मुंबई से फोन किया तो उसका नंबर बंद मिला। आशंका के चलते उसने अपने दोस्त को दोबारा आढ़ती की दुकान भेजा तो दुकान बंद थी। तब उसका दोस्त पूछताछ करके आढ़ती के घर पहुंचा, जहां आढ़ती विक्रम ने उसे बताया कि यह दुकान उसकी है और यह लेटरपेड नकली है। शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें