फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस करती विभाजन की राजनीति : डीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जय भगवान शर्मा डीडी का चुना प्रचार अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है। जय भगवान ने हल्का के गांव सारसा, मुर्तजापुर, चुनिया फार्म, मदनपुर, थेमल मोड़ा, धूलगढ़, संतपुरा और पिहोवा शहर में कई स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संबोधित करते हुए जय भगवान ने कहा कि कांग्रेस विभाजन की राजनीति करती है। कभी धर्म के नाम पर तो कभी गरीब अमीर का नाम देकर तो कभी अगड़ों पिछड़ों के बीच दरार पैदा करने का काम करती है लेकिन जनता बड़ी समझदार हो चुकी है जो कि कांग्रेस के फरेब में नहीं आने वाली।
दूसरी ओर भाजपा बिना किसी धर्म मजहब के भेदभाव के सबका समान विकास हो इस नीति को लेकर चलती है। जय भगवान शर्मा ने दावा किया कि भाजपा की मनोहर सरकार और नायब सैनी की सरकार की सबके विकास की नीति के चलते हर वर्ग के लोगाें का समर्थन मिल रहा है। लोग धर्म व जाती से ऊपर उठकर भाग लेकर भाजपा को समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दावा किया कि विशेषकर महिलाएं भाजपा के किए गए कार्य से बहुत संतुष्ट है, जिसके कारण जनसभाओं में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। जो कि भाजपा की जीत का बड़ा संकेत दे रही है। मुस्लिम समुदाय जिस पर भाजपा की पकड़ नाम मात्र होती थी। कांग्रेस सदा उनको राजनीतिक फायदे के लिए डरा कर रखती थी। वो भी अब भाजपा से जुड़ने लगा है।
पिहोवा की नंद कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में गफूर, हजजी, इरफान, कासिम, जुनैद, सलीम, हनीफ तथा अन्य ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इससे पूर्व सरसा, चुनिया फार्म तथा मदनपुर में विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। जयभगवान शर्मा तथा भाजपा नेताओं में पटका पहनाकर कर सभी का स्वागत किया। इस मौके पर बीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष फूल सिंह, जय सिंह पॉल, कृष्ण गोपाल शर्मा, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें