फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूर्व सरपंच के बेटे सहित दो को जर्मनी भेजने के नाम पर 24 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पूर्व सरपंच के बेटे समेत दो युवकों को जर्मनी भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने दोनों युवकों को रशिया के डॉन्की के जरिए जर्मनी भेजने का प्रयास किया था, मगर रशिया में पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। आठ महीने की जेल काटने के बाद दोनों युवकों को डिपोर्ट करके वापस भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में संजीव कुमार और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि चांदी राम निवासी मांगना ने बताया कि मार्च 2023 में वे अपने-अपने बेटे अजय शर्मा व प्रिंस को जर्मन भेजने के लिए कैथल के हरजीत सिंह से मिले थे। जर्मनी के लिए आरोपी ने कुल 24 लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने 18 मार्च 2023 को चीका पार्क में दोनों के पासपोर्ट व एक-एक लाख रुपये आरोपी को दिए थे। बाद में छह-छह लाख रुपये अपने-अपने घर पर दिए थे। बकाया राशि जर्मन में भिजवाने के बाद देना तय हुआ था। आरोपी ने उनके बेटों को जर्मन की बजाय दुबई, दुबई से बाई रोड अस्थाना, अस्थाना से बाई ट्रेन अलमाटी, अलमाटी से बाई टैक्सी रशिया भेज दिया था, जहां रशिया पुलिस ने दोनों को अवैध तरीके से सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस पर आरोपी ने उनको छुड़वाने के लिए पांच-पांच लाख रुपये और लिए थे। करीब आठ महीने काटने के बाद उनको डिपोर्ट करके वापस भेज दिया। उन्होंने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने संजीव कुमार के नाम 12 लाख रुपये का एक चेक दिया और बकाया रुपये एक सप्ताह बाद देने का वादा किया था। उन्होंने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। बाद में आरोपी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें