फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी, पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने एक युवक को 34 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में मनप्रीत सिंह निवासी बीड़ पिपली ने कहा कि वह 12वीं पास है और अपने पिता व भाई के साथ दुकान पर काम करता है। आरोपी दलीप उसका फुफेरा भाई है। वह काफी समय से मलेशिया में रह रहा है। उसकी अक्सर उसके साथ फोन पर बातचीत होती है। नवंबर 2021 में आरोपी का छोटे भाई गुरदीप उनकी दुकान पर आया और कहा कि वह विदेश जाना चाहता है तो उसके पास एक आदमी है। वह अमेरिका पहुंचा देगा। आरोपी से उनकी कई बार मुलाकात हुई। उसे बताया कि 34 लाख रुपये लेकर अमेरिका का मल्टीपल वीजा लगवा कर अमेरिका भिजवा देंगे। उन्होंने आरोपियों 30 लाख रुपये एकत्रित करके दे दिए। आरोपियों ने उन्हें मलेशिया का वीजा लगवा कर दिया और कहा कि मलेशिया से अमेरिका भिजवा देंगे।
उन्होंने जुलाई 2022 को उसे मलेशिया भेज दिया। आगे वीजा न मिलने के कारण मलेशिया एयरपोर्ट से उसे वापस भेज दिया। उसके बाद उसे थाईलैंड भेज दिया, मगर उसे अमेरिका नहीं भेजा गया। सितंबर 2022 को थाईलैंड से भारत वापस आ गया और अपनी 30 लाख रुपये की राशि मांगी तो उन्होंने राशि वापस नहीं दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गौरव भास्कर, दलीप, अनिल, परमजीत व विशाल के खिलाफ धोखाधड़ी व इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें