फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जूडो के प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेल विभाग की ओर से 15 मार्च को जूडो शिविर का आगाज होगा। इस शिविर में आठ साल से अधिक आयु के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। इस शिविर का शुभारंभ जिला परिषद की अध्यक्ष अमरजीत कौर करेंगी।
विज्ञापन

जूडो कोच रामनिवास ने बताया कि खेल विभाग की ओर से मिनी खेल स्टेडियम पिहोवा में सत्र 2023-24 का ऑफ सीजन जूडो शिविर का आगाज होने जा रहा है। 15 मार्च को जिप की अध्यक्ष अमरजीत कौर इस शिविर का आरंभ करेंगी। इस शिविर के दौरान नए खिलाड़ियों का पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क किया जाएगा वहीं खिलाड़ियों से कोई प्रवेश शुल्क भी नहीं लिया जाएगा, बल्कि प्रशिक्षण भी निशुल्क दिया जाएगा। स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले नए खिलाड़ियों का प्रवेश 31 मार्च तक लिया जाएगा। एक अप्रैल से शिविर शुरू होगा, जिसमें आए खिलाड़ियों को जूडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें