फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फ्रांस वाला रोड बनेगा स्मार्ट, आठ करोड़ से बदलेगी तस्वीर

Mon, 16 Feb 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
फ्रांसवाला रोड़ का दृश्य । आर्काइव
विज्ञापन
कैथल। शहर का फ्रांस वाला रोड अब अपनी बदहाली के दिन भूलकर नई और आधुनिक पहचान बनाने जा रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इस सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने की योजना तैयार कर ली गई है। नगर परिषद ने लगभग 8 करोड़ रुपये का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर फाइल स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से न केवल शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि जलभराव जैसी पुरानी समस्याओं से भी निजात मिलेगी। रोड सीसी वाला बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

फ्रांस वाले रोड की हालत पिछले काफी समय से जर्जर बनी हुई थी। निकासी न होने के कारण पानी रोड पर ही खड़ा रहता है। स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी थी। जनता की समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के आदेश दिए थे। नगर परिषद रोड को आरओडब्लू यानी राइट आफ वे योजना के तहत माडल रूप में विकसित करेगा। स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका ड्रेनेज सिस्टम होगा।
अक्सर बरसात के दिनों में यहां पानी भर जाता था। अब योजना के तहत सड़क के दोनों तरफ पक्के नालों का निर्माण किया जाएगा। इन नालों की डिजाइनिंग इस तरह की गई है कि इनका गंदा पानी सीधे मुख्य ड्रेन में जाकर गिरेगा, जिससे सड़क पर पानी जमा होने की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। सुरक्षा और सुंदरता के लिए पूरी सड़क पर आधुनिक दूधिया रोशनी वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए भी सर्वे किया जा रहा है कि कुल कितनी लाइटें लगाई जानी हैं।
विज्ञापन


डिवाइडर और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगेंगी

सड़क को आधुनिक स्वरूप देने के लिए इसके बीचों-बीच आकर्षक डिवाइडर बनाया जाएगा। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आएगी। हालांकि जहां सड़क की चौड़ाई में होगी, वहां पर डिवाइडर नहीं बनेंगे। सड़क के दोनों किनारों (बर्म) पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे, जिससे पैदल चलने वालों को सुविधा होगी और धूल-मिट्टी से राहत मिलेगी। सड़क की चौड़ाई और फिनिशिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि यह शहर की सबसे बेहतरीन सड़कों में से एक दिखे।


वर्जन
नगर परिषद के जेई संदीप ने बताया कि फ्रांस वाला रोड के नवीनीकरण की फाइल उच्च स्तर पर मंजूरी के लिए भेजी जा चुकी है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लक्ष्य है कि इस कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें