फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेज धूप खिलने से बदला मौसम, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

Mon, 16 Feb 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
साफ मौसम होने पर पार्क में झूला झूलते बच्चे।
विज्ञापन
कैथल। जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले 24 घंटों में तेज धूप निकलने से तापमान में जरूर बढ़ोतरी हुई है, लेकिन 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली ठंडी हवाओं से ठिठुरन बनी हुई है। हवाओं ने सुबह और शाम की ठंड को भी तीखा बना दिया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो शनिवार के तापमान से एक-एक डिग्री बढ़ गया है।
विज्ञापन

दिन में चटख धूप निकल रही है, जिससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन हवा की रफ्तार से अहसास बदला हुआ है। यही कारण है कि 26 डिग्री तापमान होने के बावजूद धूप में वह गर्मी महसूस नहीं हो रही है, जो आमतौर पर इस समय होती है। सड़कों पर दुपहिया वाहन चालकों के लिए ये हवाएं खासी परेशानी का सबब बन रही हैं। शाम ढलते ही इन हवाओं की चुभन और बढ़ जाती है।
शहरवासी इस समय दोहरे मौसम की मार झेल रहे हैं। दोपहर के समय जहां धूप राहत देती है, वहीं सुबह और शाम की ठंड अब भी सताने वाले स्तर पर बनी हुई है। न्यूनतम पारा 12 डिग्री पर टिके होने के कारण तड़के और रात के समय ऊनी कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शुष्क और ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिससे रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। तापमान के इस उतार-चढ़ाव के कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञ अलर्ट रहने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, जब दिन और रात के तापमान में 10 से 15 डिग्री का अंतर होता है, तो वायरल इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्याएं बढ़ जाती हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह समय विशेष सावधानी बरतने का है, क्योंकि अचानक बदलता यह मौसम रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा असर डालता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के विशेषज्ञ डा. रमेश चंद्र ने बताया कि अगले 3-4 दिनों तक हवा की यही स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे रात की ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें