फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा व टिकट देने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा और टिकट थमाकर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस गुरजिंद्र पाल सिंह उर्फ जसप्रीत निवासी सैहदपुर हारनी जिला गुरदासपुर पंजाब समेत चार आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज 28 मार्च को दर्ज शिकायत में नक्कल सिंह निवासी अजराना कलां ने बताया कि उसका भतीजा अमन ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसके लिए आरोपी शिशुपाल ने उनकी मुलाकात अपने साथी अजय सनी उर्फ सुलखन मसीह और उसकी पत्नी नीरज सैनी उर्फ नीरू से कराई थी। आरोपियों ने सही सलामत उसके भतीजे को 17 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था उनकी बातों में आकर उसने 13 लाख रुपये आरटीजीएस, 50 हजार रुपये गूगल-पे और साढ़े तीन लाख रुपये नकद दिए थे। कुछ दिनों के पश्चात आरोपियों ने उसके भतीजे का ऑस्ट्रेलिया का वीजा और टिकट भेज दी, जिसकी जांच कराई तो वीजा और टिकट फर्जी पाए गए थे। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने करते हुए 31 मार्च को आरोपी शिशुपाल को गिरफ्तार करके एक लाख रुपये बरामद किए थे। चार अप्रैल को टीम ने एक महिला सहित सुलखन मसीह उर्फ अजय निवासी घरौंडा जिला करनाल को गिरफ्तार किया था। आगामी जांच करते हुए चौथे आरोपी गुरजिंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें