फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 बोतल शराब और 12 बोतल बीयर के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निषेधाज्ञा का उल्लंघन करके अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 68 बोतल शराब व 12 बोतल बीयर बरामद की है। इसके अलावा बेवजह बाहर घूमने वाले एक वाहन को इंपाउड करके 119 वाहन चालकों के चालान भी काटे गए है। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अतुल कुमार लायलपुर बस्ती में बिना लाइसेंस व बिना परमिट के शराब बेच रहा है जिसे पुलिस ने आठ बोतल अंग्रेजी व दो बोतल ठेका देसी शराब के साथ काबू किया। अन्य मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर मिलिन निवासी कनीपला और शिव कुमार निवासी चनारथल को झांसा रोड थानेसर पर बिना लाइसेंस व परमिट के शराब बेचते हुए 51 बोतल अंग्रेजी शराब और 12 बोतल बीयर के साथ काबू किया। वहीं तीसरे मामले में पुलिस ने रिषीपाल निवासी जैनपुर रोड डेरा पट्टी शहजादपुर शाहबाद को गांवसे बिना लाइसेंस व परमिट के सात बोतल शराब के साथ काबू किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें