फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: संत रविदास जयंती महोत्सव के चलते करंट लगने से चार लोग झुलसे, एक की मौत; अफरा-तफरी मची

Wed, 12 Feb 2025 04:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महोत्सव में शामिल हुए थे। इसी दौरान जब निशान यात्रा निकाली जा रही थी, तो निशान अचानक बिजली के तारों से टकरा गया। इसे पकड़ रहे चार लोग करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
घायल लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के गांव मोरथला में संत रविदास जयंती महोत्सव के दौरान बुधवार को निकाली जा रही निशान यात्रा में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब चार लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में गांववासी तेजपाल की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बिजली के तार से टकराया निशान, हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महोत्सव में शामिल हुए थे। इसी दौरान जब निशान यात्रा निकाली जा रही थी, तो निशान अचानक बिजली के तारों से टकरा गया। इसे पकड़ रहे चार लोग करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया, लेकिन तब तक तेजपाल की हालत गंभीर हो चुकी थी।

एक की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती
घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान तेजपाल ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी बलजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल भी जाना। फिलहाल मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है, जबकि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें