फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नए संक्रमित मिले, नौ मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना घट रही है। रविवार को जिले में मात्र चार संक्रमितों की पुष्टि की गई। वहीं, नौ मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में 43 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें से 30 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 13 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
कोरोना की तीसरी लहर में दिसंबर और जनवरी में कोरोना संक्रमण के अधिक मामले सामने आए थे। फरवरी की शुरुआत से ही कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। अब जिले में रोजाना दस से कम मामले सामने आ रहे हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अब तक 26363 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 157 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए है। अब तक आई रिपोर्ट में 105 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक लिए गए 686189 में से 659097 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। विभाग ने रविवार को 415 सैंपल एकत्रित किए। बताया कि जिले में अब तक 26 हजार 800 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 26 हजार 363 मरीज ठीक हो चुके हैं और 394 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार को 21 जगह पर कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके साथ ही 15 स्थानों पर 15 से 18 वर्ष के किशोरों को पहली व दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें