फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेहूं का धीमा उठान पड़ा भारी, चार ठेकेदारों पर लगाया 3,39,500 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी में लगे गेहूं के कट्टों के अंबार। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
लाडवा। पिहोवा व इस्माईलाबाद अनाज मंडियों के बाद अब लाडवा में भी गेहूं उठान में लापरवाही ठेकेदारों को भारी पड़ गई है। 3,39,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में जमा करवाना होगा। इसके साथ ही आगे भी उठान की स्थिति पर अधिकारी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त के मुताबिक जिन पर जुर्माना लगाया है, उनमें मैसर्ज सीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी श्रम व ढुलाई ठेकेदार, मैसर्ज एसएच लेबर काॅन्ट्रेक्टर परिवहन ठेकेदार, मैसर्ज करनैल सिंह एंड कंपनी परिवहन ठेकेदार और मैसर्ज राधेश्याम परिवहन ठेकेदार शामिल हैं।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार के मुताबिक विभाग के निरीक्षक के पत्र अनुसार वर्तमान वर्ष 2026-27 में मैसर्ज सीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी श्रम एवं ढुलाई ठेकेदार, मैसर्ज एसएच लेबर काॅन्ट्रेक्टर परिवहन ठेकेदार, मैसर्ज करनैल सिंह एंड कंपनी परिवहन ठेकेदार और मैसर्ज राधेश्याम परिवहन ठेकेदार को लाडवा अनाज मंडी के लिए श्रम व ढुलाई कार्य का टेंडर अलॉट किया गया था। लाडवा अनाज मंडी में 16 अप्रैल तक विभाग 5,39,320 कट्टे गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसका उठान उपरोक्त ठेकेदारों की ओर से 72 घंटे के अंदर किया जाना था लेकिन उठान एजेंसियों ने उठान के लिए 679 अतिरिक्त ट्रक उपलब्ध नहीं करवाए हैं। इस कारण गेहूं का उठान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टेंडर पॉलिसी की क्लोज नंबर 19 के तहत 72 घंटे के अंदर गेहूं का उठान न होने के कारण कम उपलब्ध करवाए गए 679 ट्रकों का प्रति ट्रक 500 रुपये जुर्माना लगाया जाता है, जोकि 3,39,500 रुपये रिकवरी बनती है। मैसर्ज सीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी श्रम एवं ढुलाई ठेकेदार, मैसर्ज एसएच लेबर काॅन्ट्रेक्टर परिवहन ठेकेदार, मैसर्ज करनैल सिंह एंड कंपनी परिवहन ठेकेदार और मैसर्ज राधेश्याम परिवहन ठेकेदार अपने-अपने हिस्सा के 84975 रुपये विभाग को जमा करवाना सुनिश्चित करें।
टेंडर रद्द करने की चेतावनी

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मैसर्ज सीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी श्रम एवं ढुलाई ठेकेदार, मैसर्ज एसएच लेबर काॅन्ट्रेक्टर परिवहन ठेकेदार, मैसर्ज करनैल सिंह एंड कंपनी परिवहन ठेकेदार और मैसर्ज राधेश्याम परिवहन ठेकेदार लाडवा अनाज मंडी में निरीक्षक की मांग के अनुरूप पर्याप्त संख्या में ट्रकों को उपलब्ध करवाते हुए गेहूं का पूर्ण उठान करवाना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं होने पर टेंडर को रद्द किया जाएगा और इसके साथ ही रिस्क एंड कास्ट पर यह कार्य किसी अन्य से करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें