कुरुक्षेत्र।अंतर्राष्ट्रीय धरती दिवस मनाते शिक्षक व बच्चे। स्वयं
- फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवीदासपुरा में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से पृथ्वी को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने स्लोगन लेखन, पेंटिंग और पौधारोपण के जरिए समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। विद्यालय प्रवक्ता सुमन ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया, जबकि प्रवक्ता आरती यादव ने बताया कि विद्यालय में हाल ही में साप्ताहिक स्वास्थ्य विश्व दिवस भी मनाया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर आरती यादव, प्रवीण कुमारी, सुमन, मोनिका रानी, कंप्यूटर प्रवक्ता अनिल कुमार और योगेश शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का सहयोग किया