कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और ग्रामीण विकास के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। रविवार को शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. ऋषिपाल प्राचार्य जनता कॉलेज कौल ने शिरकत की। प्राचार्या डाॅ. सुदेश रावल ने कहा कि एनएसएस छात्राओं को समाज से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति अभियान, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल जागरूकता और ग्रामीण सर्वेक्षण जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी।