कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने रविवार को थानेसर विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहली सड़क कुरुक्षेत्र रोड से सलारपुर रोड तक बनाई जाएगी जिसकी लंबाई 1.45 किमी है और इस पर लगभग 66.63 लाख रुपये की लागत आएगी। यह कार्य आगामी छह माह में पूरा कर लिया जाएगा।
दूसरी सड़क थानेसर-पिहोवा रोड से मिर्जापुर तक सुदृढ़ की जाएगी जिसकी लंबाई 0.68 किमी है और इस पर लगभग 25.35 लाख रुपये की लागत आएगी। यह कार्य भी छह माह के भीतर पूर्ण किया जाएगा।
पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि 21 सितंबर से पूरे हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर नई सड़कों के निर्माण एवं पुरानी सड़कों के सुदृढ़ीकरण के कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि पूरे हरियाणा की सड़कें गड्ढामुक्त हों और आवागमन सुगम बनाया जाए। इस प्रकार क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क सुविधाओं का लाभ मिलेगा और विकास कार्यों की गति और तेज होगी।