फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दीक्षांत समारोह में पहली बार गीता के श्लोकों से गूंजेगा कुवि. का श्रीमद्भगवद् गीता सदन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का बाहरी दृश्य।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) का दीक्षांत समारोह इस बार बेहद खास होगा, इसे यादगार बनाने के लिए केयू प्रशासन पिछले एक माह से तैयारी में जुटा है। 11 अगस्त को आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को मुख्यातिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा जापानी भाषा के प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पांच विशिष्ट अतिथि होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, शिक्षामंत्री मूल चंद शर्मा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद शामिल है। 33वें इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय करेंगे।
विज्ञापन

समारोह में आचार्य देवव्रत व स्वामी ज्ञानानंद काे मानद उपाधि दिए जाने की भी चर्चा है, जिस पर आज वीरवार को अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद् गीता सदन में गीता व तैत्तिरीय उपनिषद शिक्षावली के श्लोक भी गूंजेंगे और पूर्व राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने वाले नौ गोल्ड मेडलिस्ट में आठ बेटियां (छात्राएं) होंगी। कोरोना काल के बाद विश्वविद्यालय के पहले एवं दीक्षांत समारोह को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। समारोह में 3813 विद्यार्थियों को डिग्रियां देकर सम्मानित किया जाएगा तो वही इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) के 836 विद्यार्थियों को भी पहली बार समारोह में डिग्रियां दी जाएगी।
समारोह स्थल पर श्रीमद्भगवद् गीता सदन की साज-सज्जा की गई है वहीं सदन को रंग-बिरंगी लाइटों से अलंकृत किया गया है व डिग्रियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियाें के लिए ललित कला विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘सेल्फी स्टैंड’ बनाए गए हैं, जिसमें विद्यार्थी अपने चेहरे के साथ फोटो ले सकते हैं। भारतीय संस्कृति के अनुरूप समारोह में मुख्य अतिथि के स्वागत के समय श्रीमद् भगवद् गीता सदन में गीता के श्लोक सुनाई देंगे, इसके बाद राष्ट्रगान का उच्चारण किया जाएगा वहीं सरस्वती वंदना के साथ कुलगीत भी सुनाया जाएगा। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 25 से ज्यादा कमेटियां बनाई गई हैं, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। सुरक्षा को लेकर भी कड़े प्रबंध किए गए हैं, आने-जाने वाले लोगों की गहनता से जांच की जा रही है। चार सुरक्षाकर्मी श्रीमद्भगवद् गीता सदन व अतिथि गृह में तैनात किए गए है वहीं जिला प्रशासन की तरफ से भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


नौ गोल्ड मेडलिस्ट को पूर्व राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित : कुुलपति
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मुताबिक समारोह में मुख्यातिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद 90 में से नौ गोल्ड मेडलिस्ट को सम्मानित करेंगे, जिनमें से आठ बेटियां होंगी। अन्य गोल्ड मेडलिस्ट व पीएचडी शोधार्थियों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पीजी व यूजी स्तर की डिग्री कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा प्रदान की जाएंगी।


कुवि हॉस्टल में रहेंगे 400 छात्र, कराया पंजीकरण
दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए 400 पूर्व छात्र आज कुवि पहुंचेंगे, जिनके रहने व खाने के लिए विशेष स्वागत के साथ हॉस्टल में प्रबंध किया गया है। यहीं नहीं विश्वविद्यालय की एलुमनाई एसोसिएशन की ओर से खाने की व्यवस्था की गई है।


तैयारी पूरी, आज होगी फाइनल रिहर्सल : अनिल वशिष्ठ
कुवि के डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. अनिल वशिष्ठ का कहना है कि समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। फाइनल रिहर्सल एक दिन पहले वीरवार को होगी। समारोह को खास बनाने के लिए भरसक प्रयास किए गए हैं। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने तैयार का जायजा लिया तो उचित दिशा-निर्देश भी दिए।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का बाहरी दृश्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें