फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद पैदल पहुंचे कार्यालय प्रो सोमनाथ

Sat, 16 May 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे कुलपति डॉ सचदेवा। संस्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने तथा ऊर्जा संरक्षण में सहयोग करने की अपील के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी सकारात्मक पहल शुरू हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को केयू के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा अपने निवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से अपील कि निजी वाहनों का कम प्रयोग करें और पैदल चलने या साइकिल के उपयोग की आदत अपनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित में छोटे-छोटे प्रयास करे। उन्होंने कहा कि यदि लोग छोटी दूरी के लिए वाहनों की बजाय पैदल चलना शुरू करें तो इससे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पैदल चलने और साइकिल चलाने जैसी आदतें न केवल ऊर्जा बचत में सहायक हैं, बल्कि इससे लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। कुलगुरु ने विश्वविद्यालय परिवार से प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और ऊर्जा संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए आर चौधरी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, बलजीत और पंकज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें