फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोशल मीडिया पर संस्थान की छवि मजबूत करने पर फोकस

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी परिसर। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र ने अब अपनी संस्थागत छवि को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बीते एक महीने में हुई चार विद्यार्थियों की आत्महत्याओं और संस्थान में लगातार हो रहे जांच टीमों के दौरे के बाद अब प्रिंट एंड सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य एनआईटी की सकारात्मक छवि बनाना, मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रभावी मौजूदगी बढ़ाना और संस्थान से जुड़ी सूचनाओं का बेहतर संचार सुनिश्चित करना है। संस्थान की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. दिलबाग पांचाल को पीआरओ (एनआईटी प्रवक्ता) नियुक्त किया गया है।
वहीं कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अंशु पराशर को एपीआरओ बनाया गया है। इसके अलावा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. रवि प्रताप सिंह, कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की डॉ. स्वीटी साह, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. पंकज साहलोत और सीसीएन के तकनीकी सहायक हिमांशु रेड्डू को समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

कुरुक्षेत्र। एनआईटी परिसर। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें