फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जयराम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया मातृ दिवस

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के अवसर पर प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के प्राइमरी विंग की छात्राओं ने गीतों पर समूह नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। 12वीं कक्षा की छात्राओं ने धरती मां को महत्व देते हुए एक नाटक से पर्यावरण को बचाने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती सदन से किया गया। मंच का संचालन सीरत, वंशिका और तमन्ना ने किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने मातृ दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन मां के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए मनाया जाता है। मां का प्यार एक गहरे समुद्र की तरह होता है जो कभी खत्म नहीं होता। मां का स्थान संसार में कोई नहीं ले सकता है। इसलिए हमें उनके मान-सम्मान को बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर कविता, वंदना, रंजना और मृदुल रावत इत्यादि अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें