फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वाराणसी में वंदेमातरम् शिविर में कुरुक्षेत्र के पांच युवा दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। माय भारत कुरुक्षेत्र के पांच युवा वाराणसी में आयोजित वंदेमातरम् शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत विभाग की ओर से आयोजित यह शिविर 15 से 21 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें युवाओं को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


माय भारत कुरुक्षेत्र की उपनिदेशक सुरमयी ने बताया कि शिविर के लिए जिले से शुभम कश्यप, रितिका, सुदर्शन, आशीष और भारत का चयन हुआ है। शिविर के दौरान प्रतिभागी शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इनमें देशभक्ति कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूह चर्चा, व्यक्तित्व विकास सत्र, योग और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं। शिविर में युवाओं की नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और देश की सांस्कृतिक विरासत व स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों को समझने का अवसर भी मिलेगा। माय भारत कुरुक्षेत्र के इन पांच सदस्यों की सहभागिता से जिले के अन्य युवाओं को भी सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें