फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न उत्सव में 490 डिपुओं पर वितरित किया जाएगा 5 व 10 किलो गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 18 व 19 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न उत्सव मनाया जाएगा। इस योजना के तहत 5 लाख 21 हजार 953 लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कुरुक्षेत्र में एक भव्य अन्न उत्सव के दौरान 490 डिपो के माध्यम से लाभार्थियों को 5 व 10 किलो गेहूं के थैले निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इस योजना का लाभ कुरुक्षेत्र के तकरीबन 5 लाख 21 हजार 953 लाभार्थियों को मिलेगा। सरकार की नीतियों के चलते जरूरतमंद लोगों को अन्न उत्सव के दौरान निशुल्क गेहूं डिपो के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। यह अनाज नवंबर माह तक पहले से मिल रहे कोटे से अलग होगा। इस अन्न उत्सव की तैयारियां पूरी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें