फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले व नालियों की सफाई में लापरवाही न बरते कर्मचारी : वैशाली शर्मा

Tue, 02 Jul 2024 07:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मानसून सीजन के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए नगर परिषद की जिला नगर आयुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा ने सोमवार को शहर के नालों व नालियों की सफाई व्यवस्था जांचने के लिए शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था के सबंध में रिपोर्ट तलब की। जिला नगर आयुक्त ने किया कि बाढ़ से बचाव के कार्यों में लापरवाही की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की टीम सहित बाहरी, मोहननगर, कालड़ा पार्क, चेतंग नाला और झांसा रोड स्थित सरस्वती नदी का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर में जलभराव न हो इसके लिए नाले साफ करने का टेंडर दिया हुआ है जिसके चलते उनकी टीम जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित नाले व नालियों की सफाई लगातार कर रही हैं। इसके अलावा नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शहर की कालोनियों में स्थित छोटी-बड़ी नालियों की सफाई लगातार कर रहे हैं। इसके लिए बाकायदा वाट्सएप ग्रुप भी बनाया हुआ है, जिसमें प्रतिदिन की नालों व नालियों की सफाई से संबंधित रिपोर्ट ली जाती हैं और अधिकारी भी हर रोज सफाई कार्यों का जायजा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें