फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेहूं के गोदाम में आग, बड़ा नुकसान बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड स्थित एक राइस मिल में बनाए गेहूं के गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे बड़ा नुकसान बच गया लेकिन कुछ बारदाना जला लेकिन गेहूं का बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तत्काल ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जिला खाद् एवं पूर्ति विभाग की ओर से राइस मिल में गोदाम बनाया हुआ है, जहां अभी भी करीब 92 हजार कट्टे गेहूं के रखे गए हैं। दोपहर के समय अचानक बोरियों के ढेर के बीच से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों में खलबली मच गई। विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों के पहुंचने से पहले मौके पर मौजूद मजदूरों ने भी आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किया। विभाग के निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि आग बारदाने तक ही पहुंच पाई थी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें