फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दो दुकानों में लगी आग: सेनेटरी का सामान जलकर खाक, 45 लाख का नुकसान

Sat, 04 Nov 2023 01:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

संदीप जांगड़ा ने बताया कि उसकी झांसा रोड सेनेटरी और हार्डवेयर की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उसने अपना मकान बना रखा है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह दुकानें बंद करके घर आ गया था। रात करीब 12 बजे उसे नीचे से धुआं उठता दिखाई दिया। इसी दौरान एक धमाका हुआ।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के झांसा रोड पर भद्रकाली मंदिर के नजदीक देर रात दो दुकानों में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सेनेटरी का सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। मौके पर दमकल गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


संदीप जांगड़ा ने बताया कि उसकी झांसा रोड सेनेटरी और हार्डवेयर की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उसने अपना मकान बना रखा है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह दुकानें बंद करके घर आ गया था। रात करीब 12 बजे उसे नीचे से धुआं उठता दिखाई दिया। इसी दौरान एक धमाका हुआ, जिसे देखने के लिए वह घर से बाहर आया तो उसे उसकी दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया।

उसने अपने परिवार को पड़ोसी की छत पर उतारा और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक दुकान में रखा सेनेटरी का सामान जलकर राख हो चुका था। बताया कि आग के कारण मकान को नुकसान पहुंचा है। लेंटर में दरारें पड़ गई तथा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई। शायद शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग से उसका करीब 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें