फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: खेतों में रखे पराली के स्टॉक में लगी आग, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्त से काबू

Thu, 19 Oct 2023 04:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र के गांव टिकरी के पास स्थित एक प्लांट के लिए मुकीमपुरा के खेतों में पराली जमा करने का काम किया जा रहा है।  जहां पर बड़े- बड़े ढेर पराली एकत्रित कर रखी हैं। यह सारी पराली मुख्य सड़क के किनारे पर पड़ी है, जिसमें से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई।
विज्ञापन
पराली स्टॉक में लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के गांव मुकीमपुरा के निकट खेतों में जमा किए स्टॉक में आग लगने से हजारों किवंटल पराली जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चला है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव टिकरी के पास स्थित एक प्लांट के लिए मुकीमपुरा के खेतों में पराली जमा करने का काम किया जा रहा है।  जहां पर बड़े- बड़े ढेर पराली एकत्रित कर रखी हैं। यह सारी पराली मुख्य सड़क के किनारे पर पड़ी है, जिसमें से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। वहां तैनात कर्मचारी चरणजीत द्वारा सूचना फ़ायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना मिलते ही फायर अधिकारी सुरेश मान, एलएफएम गुरदेव सिंह, फायर ऑपरेटर संदीप दीक्षित, पंकज शर्मा, गुरमीत सिंह, गुरनाम सिंह, संदीप कुमार की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैल रही थी । ऐसे में क़ाबू पाने के लिए कुरुक्षेत्र से भी दो गाड़ियां मंगवाई गई। संदीप दीक्षित ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक हजारों किवंटल पराली जल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें