फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किरमच के पास खेतों में लगी आग, 20 एकड़ के फाने जलकर राख

Wed, 29 Apr 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फानों में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। किरमच के पास खेतों में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई, जिस कारण 20 एकड़ से ज्यादा खेतों के फाने जलकर राख हो गए। मौके पर मौजूद किसानों ने अपने ट्रैक्टर से खेतों में रास्ता बनाना शुरू कर दिया। साथ ही आग को रोकने के लिए अपने ट्यूबवेल से पानी खेतों में छोड़ दिया।
हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक आग के तांडव से 20 एकड़ से ज्यादा के फाने जलकर राख हो गए थे। इस दौरान दमकल कर्मियों को भी किसानों की ओर से सूचित किया गया, जो मौके पर करीब आधे घंटे बाद पहुंची। तब तक किसानों ने खुद ही आग बुझा ली थी। इससे किसानों का काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन



-

हवा के कारण लगी आग : किसान

किसान गुरजंट ने बताया कि यह आग हवा के कारण लगी। सुबह हवा काफी तेज थी, जिस कारण कोई चिंगारी फानों में आ गिरा और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि किसी प्रकार का कोई जानी का नुकसान नहीं हुआ।



हुआ भारी नुकसान, पशुओं के लिए भूसा कैसे बनेगा

किसान बीरा राम ने बताया कि यहां करीब 20 एकड़ से ज्यादा के फाने जल गए, जिससे बहुत नुकसान हुआ। अभी इनका भूसा बनना था लेकिन आग ने सब तबाह कर दिया। उन्होंने बताया कि इस साल भूसा महंगा हो सकता है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा।
विज्ञापन


चार एकड़ गेहूं के फाने जलकर स्वाहा
इस्माइलाबाद। अंबाला हिसार हाईवे बाईपास के निकट खेतों में आग लगने से एक किसान के चार एकड़ गेहूं के फाने जलकर स्वाहा हो गए है। किसानों ने ट्रेक्टर जोतकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान हरजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि उसके खेतों के ऊपर से बिजली की तारें लटक रही है। इसको लेकर उन्होंने विभाग को कई बार शिकायत भी की। विभाग को फसल में आग लगने का अंदेशा भी जताया लेकिन विभाग ने इन तारों की कोई सुध नहीं ली। आखिरकार मंगलवार को इन तारों से उठी चिंगारी से फानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग को देख पडोस के किसान व लोग इक्ट्ठे हो गए। उन्होंने ट्रैक्टर की मदद से खेतों को जोतकर आग को आगे जाने से रोका। इस सब के बावजूद भी चार एकड़ के फाने जलकर स्वाहा हो

कुरुक्षेत्र। फानों में लगी आग। संवाद

कुरुक्षेत्र। फानों में लगी आग। संवाद

कुरुक्षेत्र। फानों में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें