फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन दिन से लापता जसबीर का मिला शव, कुत्तों ने नौचा

Wed, 29 Apr 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जसबीर। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

इस्माइलाबाद। गांव जैतपुरा से तीन दिन से गायब एक युवक का लहूलुहान अवस्था में शव बरामद हुआ है, जिसे कुत्तों ने नौचा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि कुत्तों ने ही उस पर हमला किया है। परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जा रहा है कि गांव वासी जसबीर सांगवान फोटोग्राफी का कार्य करता था। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजन युवक को तलाश कर रहे थे। मंगलवार को गांव का एक युवक शमशान घाट के निकट जा रहा था तो उसने झाडियों में एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा देखा। इसने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। परिजनों ने उसकी पहचान की। शव को कुत्तों द्वारा बुरी तरह से नौचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यहां आवारा कुत्ते बहुत अधिक तादाद में मौजूद है, जो कुत्ते खूंखार हो चुके है। ग्रामीण कयास लगा रहे है कि जसबीर किसी कार्य से शमशान घाट की ओर गया होगा। वहां कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस्माईलाबाद। जसबीर। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें