फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: दो मंजिला जनरल स्टोर में लगी आग; लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 14 Nov 2023 12:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र के गांव में स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर के सामने जनरल स्टोर की दो मंजिला दुकान थी, जिसमें काॅस्टमेटिक के साथ-साथ अन्य सामान भी रखा था। देर रात दुकानदार कुलदीप अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। अचानक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया।
विज्ञापन
जनरल स्टोर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव हथीरा में देर रात दो मंजिला जनरल स्टोर में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां लेकर पहुंचे कर्मियों ने कड़ी मशक्त कर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


गांव में स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर के सामने जनरल स्टोर की दो मंजिला दुकान थी, जिसमें काॅस्टमेटिक के साथ-साथ अन्य सामान भी रखा था। देर रात दुकानदार कुलदीप अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। अचानक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसे देख लोगों ने उन्हें भी सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे तो वहीं तत्काल ही लोगों ने डॉयल 112 पर सूचना दी। जहां से फायर ब्रिगेड केंद्र को सूचित किया गया। तभी कुरुक्षेत्र से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची तो एक गाड़ी निगदू से भी पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्त कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।

दिवाली एवं गोवर्धन पूजा की खुशी मना रहे लोग यह घटना देख हैरत में पड़ गए तो वहीं आसपास के लोगों में भी भय का माहौल बन गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग से करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। दुकानदार कुलदीप का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं की आग कैसे लगी, लेकिन यह शॉर्ट सर्किट से ही लगने की आशंका है। वे दुकान को ठीक-ठाक बंद कर घर गए थे।
विज्ञापन


जब फायर कर्मियों पर भड़के ग्रामीण
आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक गांव के सैंकड़ों लोग एकत्रित हो चुके थे। उन्होंने इन कर्मियों पर देर से आने का आरोप लगाया और कहा कि समय पर पहुंचते तो शायद कुछ नुकसान बच सकता था। वहीं गांव के ही लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया, जिसके बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें