संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नौ महीने पहले ट्रैक्टर की बैटरी चुराने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना शाहाबाद पुलिस में चार मार्च को दर्ज शिकायत में रोहित शर्मा निवासी शाहाबाद ने बताया था कि उसकी जीटी रोड पर सीमेंट की टाइल बनाने की फैक्टरी है। 23 फरवरी को वह अपना ट्रैक्टर फैक्ट्री में खड़ा करके घर चला गया था। अगली सुबह फैक्ट्री में आया तो पाया कि ट्रैक्टर से किसी ने बैटरी चोरी कर ली है।
शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए 16 अगस्त को आरोपी प्रदीप कुमार निवासी सिरसला को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरीशुदा बैटरी बरामद की थी। 22 अगस्त को मामले में शामिल दूसरे आरोपी अनिल उर्फ तेली निवासी खेड़ी मारकंडा को गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे आरोपी गगनदीप उर्फ अमन निवासी खेड़ी मारकंडा को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।