फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेक्टर-17 में बाइक वर्कशॉप में आग, चार बाइक जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के सेक्टर-17 स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयर वर्कशॉप में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में मरम्मत के लिए खड़ी चार स्पोर्ट्स बाइक जल गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख संचालक अजय को सूचना दी। अजय ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने करीब 10 मिनट के प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। दुकान संचालक अजय ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। उनके अनुसार, सबसे पहले छत पर लगे पंखे में आग लगी थी। इसके बाद लपटों ने दुकान के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
मरम्मत के लिए खड़ी तीन यामाहा आर-15 और एक केटीएम बाइक आग में जल गईं। आग से बाइक के अलावा रिपेयर में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए। वर्कशॉप के साथ ही एक फर्नीचर की दुकान भी स्थित है। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। यदि आग पड़ोसी दुकान तक पहुंच जाती तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें