कुरुक्षेत्र। सेक्टर 10 में काटा गया पेड़। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-10 के एससीओ नंबर 233 के सामने एक पेड़ को एससीओ मालिक के कहने पर ठेकेदार द्वारा बिना विभाग की अनुमति कटवाने का एक मामला हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व बागवानी विभाग के संज्ञान में आया था। इस मामले की सूचना मिलने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व बागवानी विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण किया।
बागवानी विभाग के एसडीओ पवन कुमार ने कहा इस पर कार्रवाई करते हुए एससीओ मालिक के खिलाफ सेक्टर 7 के पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करवा दी है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति सरकारी पेड़ को काटता है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या बागवानी विभाग को दें ताकि पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद मिल सके।