संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक कोर्स में दाखिला के लिए वीरवार को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी हुई। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी की गई सूची के आधार पर दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत होगी, जिन विद्यार्थियों का नाम फाइनल सूची में शामिल हुआ है, उन्हें पहले चरण के तहत 27 से 30 जून तक अपनी फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
दो जुलाई को दूसरी प्रोविजनल और तीन जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। इस बार दाखिला प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। यदि किसी कारणवश विद्यार्थी पहले या दूसरे चरण में दाखिला नहीं ले पाते हैं, तो तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के माध्यम से ऑन द स्पॉट दाखिले का विकल्प उपलब्ध रहेगा। जिले के 13 राजकीय और राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में स्नातक की कुल 8000 सीटों पर दाखिला की प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी अपना नाम ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।