शाहाबाद। सीवरेज की सफाई करते सफाई कर्मचारी। विज्ञप्ति
शाहाबाद। बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद प्रशासन ने धरातल की स्थिति के लिए कड़ी सतर्कता बरती। नगर पालिका के अधिकारी, वार्ड पार्षद और जन-स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बारिश से उत्पन्न परेशानियों से निपटने के लिए सक्रिय होकर धरातल पर कार्य करते नजर आए।
नगर पालिका प्रधान गुलशन कवातरा ने शहर के 19 वार्डों में जाकर लोगों से नुकसान का जायजा लिया और समस्याओं के समाधान के प्रयास शुरू किए। वहीं जन-स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरेंद्र छाबड़ा ने सुबह छह बजे से अपनी टीम के साथ डिस्पोजल क्षेत्रों में सफाई कार्य में तेजी लाई। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के निर्देशों पर हुडा पार्ट एक व दो में कुरुक्षेत्र से विशेष रूप से लाई गई बड़ी मशीन से सीवरेज की सफाई करवाई गई। इस मौके पर नगर पालिका अधिकारी जगदीश आनंद, कृष्ण मक्कड़, अरुण कालड़ा, यशपाल डूडेजा, राजेंद्र दुआ, दीपक गांधी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।