फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने श्री कृष्ण के चरित्र को किया जीवंत

विज्ञापन
pdamini
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सोमवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सोमवार देर रात फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे पहुंचीं। उन्होंने पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में बने मुख्य मंच पर श्री कृष्ण के जीवन चरित्र को जीवंत किया। प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की टीम ने गीता ग्रुप का आर्ट के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और कंस वध पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। नाटिका में पद्मिनी कोल्हापुरे ने रुक्मिणी की भूमिका निभाई। उनकी ओर से भगवान श्री कृष्णा के जन्म से लेकर उनकी लीलाएं देख दर्शक भावविभोर हो गए। देर रात तक नाटिका का मंचन हुआ।
विज्ञापन

आज महाभारत सीरियल के प्रसिद्ध कलाकार दुर्योधन मंगलवार को गीता महोत्सव में पहुंचेंगे। महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर महाभारत की कहानी अपने अभिनय के जरिये जीवंत करेंगी। वहीं 27 नवंबर को भजन गायक सुरेश वाडेकर अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें