फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने गांव पहुंची महिला पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज व हाथापाई, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव घराड़सी में महिला पुलिस टीम के साथ एक व्यक्ति द्वारा उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस टीम एक केस के सिलसिले में पूछताछ करने के लिए गांव घराड़सी पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र वासी घराड़सी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में महिला एसआई ने कहा कि बुधवार को वह पुलिस टीम के साथ गांव घराड़सी में एक केस के सिलसिले में पूछताछ करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति उनकी सरकारी गाड़ी के सामने आ गया और उनका रास्ता रोक लिया। जब तक वह कुछ समझते आरोपी पुलिस टीम के साथ गाली गलौज करते हुए गांव में घुसने पर धमकियां देने लगा था। उन्होंने गाड़ी से नीचे उतरकर उस व्यक्ति को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह तैश में आ गया और उसके साथ हाथापाई पर उतारू हो गया।
इस हाथापाई में महिला कर्मी को कुछ चोटें भी लगीं। उसके बाद सिपाही सुनील कुमार ने गाड़ी से नीचे उतरकर उस व्यक्ति को समझाने की कोशिश की तो वह सिपाही सुनील कुमार के साथ भी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी ज्योतिसर को सूचना दी। तब तक आरोपी उन्हें घर से उठवाने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें