फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशे के खिलाफ छात्राओं ने उठाई जागरूकता की मशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर दयानंद महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय नशा मुक्ति सप्ताह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एंटी ड्रग सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय में 25 जून को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं, प्राध्यापिकाओं और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लेकर नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन

वहीं 26 जून को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवन और जागरूक समाज जैसे विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें