फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फतुहपुर ने किरमच को 12 रन और मिर्जापुर ने जडौला को 10 रन से हराया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शॉट लगाता हुआ किरमिच का खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिर्जापुर में आयोजित क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आगाज रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। पहले मैच में फतुहपुर की टीम ने किरमच को 12 रन से हराकर जीत के साथ अभियान शुरू किया, जबकि दूसरे मुकाबले में मेजबान मिर्जापुर ने जडौला को 10 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में फतुहपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पारी की शुरुआत आक्रामक रही और पहले ही ओवर की दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर टीम ने तेज शुरुआत की। हालांकि तीसरी गेंद पर पहला विकेट गिर गया इसके बाद लगातार विकेट गिरने से टीम तीन ओवर में 20 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। मुश्किल समय में सुनील ने जिम्मेदारी संभालते हुए आकर्षक बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 4.3 ओवर में 52 रन तक पहुंचाया। निर्धारित पांच ओवर में फतुहपुर ने 58 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किरमच की शुरुआत भी बेहद खराब रही। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर पहला विकेट गिरा और अगली ही गेंद पर दूसरा बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गया। एक समय टीम ने महज सात रन पर दो विकेट गंवा दिए। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और चार ओवर में स्कोर 31 रन पर पांच विकेट हो गया। पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 47 रन ही बना सकी और फतेहपुर ने मुकाबला 12 रन से अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में मिर्जापुर और जडौला की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित ओवरों के बाद मिर्जापुर ने जडौला को 10 रन से हराकर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें