फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र को पिता भेंट करेंगे ओलंपिक चिंह्न वाला ब्रदर्स विला

विज्ञापन
Father will present Brothers Villa with Olympic symbol to Surendra
विज्ञापन
देश की झोली कांस्य पदक डालने वाले सुरेंद्र पालड़ के पिता उन्हें कुरुक्षेत्र पहुंचने पर एक खास तोहफा देंगे। ओलंपियन सुरेंद्र के लिए उनके पिता मलखान सिंह ने उनके लिए एक शानदार घर ब्रदर्स विला बनाया है। इस घर पर दो जगह ओलंपिक चिह्न (पांच छल्ले) बनाए गए हैं, क्योंकि सुरेंद्र दो बार 2016 में रियो ओलंपिक और 2021 में टोक्यो ओलंपिक खेल चुके हैं। मलखान सिंह ने बताया कि आज सुबह ही सुरेंद्र से बात हुई। सुरेंद्र ने सबसे पहले यही पूछा कि पापा आप हमारी हार से नाराज हो क्या। उसको कहीं न कहीं हार का दुख सता रहा था। मैंने भी उसका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सारे देश की निगाहें तुम्हारे ऊपर हैं इसलिए हार से परेशान न हो और आगे की तैयारी ऐसे करो कि देश के लिए कांस्य लेकर ही लौटो।
विज्ञापन

मलखान सिंह ने बताया कि 9 अगस्त को सुरेंद्र भारत पहुंच रहे हैं। उसके स्वागत के लिए वह एयरपोर्ट पर जाएंगे। वहीं घर की छत पर दो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे लगाए गए हैं। वहीं बदर्स विला नाम के साथ ही हॉकी का चिह्न भी बनाया गया है। इसे पिछले 15 दिनों से 12 कारीगर तैयार कर रहे थे। घर पहुंचने पर सुरेंद्र का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें