फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसानों को मशरूम फार्म का करवाया भ्रमण, पांच दिनों तक दिया खुम्ब उत्पादन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुरुक्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से पांच दिवसीय खुम्ब उत्पादन पर व्यावसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले की 90 अनुसूचित जाति की महिलाओं ने भाग लिया। शिविरों का आयोजन राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किया गया। ट्रेनिंग के अंतिम दिन बाजवा मशरूम फार्म का भ्रमण करवाया गया।
विज्ञापन


डॉ. बलजीत सिंह सहारण ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मशरूम एक फायदेमंद व्यवसाय है और मशरूम उत्पादन शुरू करके स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। इस काम को बेरोजगार, भूमिहीन किसान व महिलाएं भी कम लागत में शुरू कर सकते हैं। खुम्ब एक शाकाहारी खाद्य पदार्थ है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन व खनिज लवण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

कृषि वानिकी के वरिष्ठ जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने विभिन्न मशरूम के बारे में जानकारी दी। पादप रोग वरिष्ठ जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. फतेह सिंह ने खुम्ब उत्पादन में आने वाले बीमारियों एवं कीट नियंत्रण के बारे में जानकारी दी तथा मशरूम उत्पादन संबंधित अन्य जानकारी भी दी। गृह विज्ञान जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. ललित रानी ने खुम्ब के विभिन्न व्यंजन बनाने के बारे में जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. कविता ने मिट्टी व खुम्ब कंपोस्ट बनाने के बारे में जानकारी दी। मौसम विज्ञान विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. ममता ने मौसम के आधार पर खुम्ब उगाने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


विभिन्न केंद्रों से आए हुए कृषि अर्थशास्त्र के सहायक वैज्ञानिक डॉ. विरसैन, पादप रोग जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र यादव, सब्जी विज्ञान जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कौशिक ने अपने विचार साझा करें। कृषि विभाग से खंड कृषि अधिकारी डॉ. गुलाब सिंह, सेवानिवृत्ति उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. जगबीर सिंह ने कृषि विभाग द्वारा संचालित स्कीम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें