फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रेड डील के विरोध में सड़क पर उतरे किसान

Tue, 09 Jun 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के कार्यकर्ता सोमवार को ट्रेड डील के विरोध में सड़क पर उतर आए। उन्होंने अनाज मंडी में मार्केट कमेटी थानेसर कार्यालय के सामने नारेबाजी कर रोष जताया और पुतला फूंका।
विज्ञापन

इससे पहले भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने अनाज मंडी में प्रदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील के खिलाफ केंद्र सरकार को घेरा। भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) ने किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले आवाह्न कर अपना विरोध जताया। जिला प्रधान संजू नंबरदार, महासचिव संजीव आलमपुर, दिलबाग सिंह, राजेश, सुनील खेड़ी, नरेंद्र जोगनखेड़ा, मुन्नू, मनोज, धर्मपाल हथीरा ने कहा कि सरकार किसानों व कृषि दोनों को तबाह करने पर तुली है। ट्रेड डील लागू हुई तो हमारे देश की खेती नहीं बचेगी। इसका असर व्यापार व कारोबार पर भी पड़ेगा। ऐसे में देश को बचाने के लिए हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील के विरोध में आंदोलन लगातार जारी रहेगा। दूसरे संगठनों को भी इसके लिए आगे आना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें