कुरुक्षेत्र। फार्मर आईडी एग्री स्टैक प्लेटफाॅर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो किसानों की पहचान को सुरक्षित करने और उन्हें सरकारी सेवाओं के लाभ तक पहुंच प्रदान करने में मददगार होगा।
प्रत्येक किसान की एग्री स्टैक फार्मर आईडी हो, इसके लिए अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एग्री स्टैक फार्मर आईडी का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं तक किसानों की पहुंच को आसान बनाते हुए किसान केंद्रित लाभ देना है। कृषि अनुदान आधारित योजनाओं का लाभ आईडी से दिया जाएगा।