फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन सेंटर से गन्ने का उठान न होने से किसानों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान राजेश कुमार, संजीव, बलकार, मुकेश, तरसेम, राजेंद्र सिंह व तारा सिंह ने बताया कि गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को सुविधा देने के लिए गांव थांदडो शुगर मिल शाहबाद का केन सेंटर बना हुआ है। जहां आसपास के करीब दस गांवों के किसान अपना गन्ना डालने का काम करते है। केन सेंटर से शाहाबाद शुगर मिल का ठेकेदार मिल के लिए गन्ने का उठान करता है, लेकिन पिछले दो सप्ताह से ठेकेदार द्वारा गन्ने का उठान नहीं हो रहा है। इसके चलते केन सेंटर पर किसानों की गन्ने से भरी ट्रालियों की लाइनें लग चुकी है और ट्रालियां खाली न होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही केन सेंटर से गन्ने का उठान शुरू नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर होकर दूसरा रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी। इस दौरान रवि गुजर, फकीर चंद, प्रवीन, सतीश, कर्मबीर व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

ठेकेदार को दिए जल्द उठान के आदेश
---------------------------------------------------------------------
शुगर मिल के अजायब सिंह ने बताया कि केन सेंटर से ठेकेदार द्वारा गन्ना उठान को लेकर कुछ देरी हुई है। ठेकेदार को जल्द से जल्द उठान कार्य करने को कहा गया है। थांदडो केन सेंटर से गन्ना उठान में कोई देरी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें