कुरुक्षेत्र। खरीफ सीजन के अंतर्गत आने वाली फसलों का बीमा किसान 31 तक अपने बैंक में जाकर करवा सकते हैं। जो किसान फसलों का बीमा नहीं करवाना चाहते, वह अंतिम तिथि से एक सप्ताह पहले अपने बैंक में लिखित में सूचित करेंगे। अन्यथा बैंक की ओर से स्वत: ही बीमा काट लिया जाएगा।
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने इसके लिए सोमवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले के बैंकर्स एवं खंड थानेसर व पिपली के बीएलबीसी की बैठक ली। उन्होंने बैंकों के अधिकारियों को कहा कि तय समय पर किसान की फसल का बीमा काटे और निश्चित समय में उसको पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 31 तक किसानों से सभी जमीन से संबंधित दस्तावेज बीमा कंपनी के पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि 31 तक किसान से जमीन से संबंधित दस्तावेज बीमा कंपनी के पोर्टल पर भी अपलोड करें। इस मौके पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी नीतू राय, एलडीएम मलकीत सिंह, परियोजना अधिकारी गर्व बठला, सर्वेयर पंकज कुमार, तथी बीमा कंपनी से विजयदीप सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।