फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कायमपुरा गुट के समर्थन से अकाल पंथक मोर्चा का दावा हुआ मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधानगी के लिए बलदेव सिंह कायमपुरा गुट ने निर्दलीय चुनाव जीते प्रत्याशियों के नवगठित अकाल पंथक मोर्चा को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इस समर्थन से अकाल पंथक मोर्चा का 25 सदस्यों के बहुमत होने का दावा और मजबूत हो गया है।
इसबीच पंथक अकाली दल झींडा गुट के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा भी नामित सदस्यों के लिए दो फरवरी को पंचकुला में बैठक तय होने के बाद सक्रियता बढ़ा चुके हैं। वे अब संगत के बीच उतरेंगे, जिसके लिए करनाल के गुरुद्वारा डेरा कारसेवा में उक्त बैठक से एक दिन पहले एक फरवरी को सिख संगत समागम करने का एलान कर चुके हैं। बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे झींडा ने बातचीत में बताया कि अब संगत ही फैसला करेगी कि उन्हें किस ओर खड़ा होना चाहिए। इस समागम में संगत के साथ-साथ सभी 40 वार्डों से विजेता रहे प्रत्याशियों को भी खुला न्यौता दिया गया है। इस समागम में उनके गुट का रुख पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा और वे उसी अनुसार ही अपना अगला कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


नलवी मेरे संघर्ष के साथी, हमारे बीच कोई दूरी नहीं
झींडा ने कहा कि दीदार सिंह नलवी उनके संघर्ष के साथी हैं और उनके बीच कोई दूरी नहीं है। अगर नलवी गुरुघरों के संचालन के लिए बेहतर कमेटी बनाने को लेकर उनके साथ आना चाहते हैं तो वे स्वागत करेंगे। सिख समागम के लिए उन्हें भी आमंत्रण खुले तौर पर ही दिया गया है। वहीं झींडा ने अपना दावा मजबूत बताते हुए कहा कि उन्होंने अलग कमेटी के लिए इतने वर्षों तक संघर्ष किया है। चुनाव में संगत ने किसी भी गुट को बहुमत नहीं दिया है और अब ऐसा मोड़ आ गया है कि फिर से संगत को एकजुट कर राय ली जाए।


कायमपुरा बोले, हमारा समर्थन पहले भी था
बलदेव सिंह कायमपुरा का कहना है कि उनके गुट ने आजाद प्रत्याशियों के नवगठित मोर्चे को समर्थन दे दिया है। उनका पहले भी समर्थन था, जिसके चलते कई आजाद प्रत्याशी विजयी हुए हैं। वे चाहते हैं कि गुरुघरों का संचालन बेहतर तरीके से हो और इसमें कोई राजनीति न हो। संगत ने जो फैसला दिया है वह मंजूर करना चाहिए। उन्होंने माना कि नामित सदस्यों को लेकर सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। चुनाव भी पूरी पारदर्शिता के साथ हुए हैं।
विज्ञापन



दो फरवरी से पहले होगी मोर्चा की बैठक : हरमनप्रीत
थानेसर से विजेता रहे आजाद प्रत्याशी हरमनप्रीत सिंह ने बलदेव कायमपुरा गुट का समर्थन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि दो बार आजाद प्रत्याशियों की बैठक हो चुकी है, जिसमें 19 सदस्य शामिल हो चुके हैं। अब कायमपुरा गुट का समर्थन भी मोर्चा के साथ है, जिसके चलते मोर्चा पूर्ण बहुमत में है। उन्होंने कहा कि झींडा की ओर से कोई निमंत्रण नहीं मिला है जबकि संगत चुनाव में पहले ही अपना फैसला दे चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें