कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद जानकारी देते पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा वअन्य पार्षद
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद विवाद अभी थम नहीं रहा है। पुलिस अभी इस मामले में जांच तक सिमटी हुई है तो वहीं भाजपा पार्षद व प्रतिनिधि सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिले और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने उन्हें जल्द जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया। नगर परिषद की अध्यक्ष माफी ढांडा के नेतृत्व में पार्षद व प्रतिनिधि पहले सर्किट हाउस में एकत्रित हुए, जहां से पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि 23 मई को विवाद हुआ था लेकिन आज तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई है।
उधर बता दें कि नगर परिषद की बैठक में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा व पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा निंदी व अन्य के बीच विवाद हो गया था। बैठक में प्रतिनिधियों के बैठे होने से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया था। इसके बाद 28 मई को फिर बैठक बुलाई गई थी लेकिन इस दिन अचानक नप कार्यकारी अधिकारी व सचिव छुट्टी पर होने के चलते बैठक रद्द करनी पड़ी थी। अभी भी उक्त विवाद चर्चाओं में बना हुआ है।