फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली मार्कशीट बनवाने के चार अन्य आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाली मार्कशीट बनवाने के मामले में पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोहित गुगलानी वासी गुरु नानक कॉलोनी पिहोवा, रवि धवन वासी सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र, नवीन पुरी वासी नंद कॉलोनी पिहोवा हाल कैलाश नगर कुरुक्षेत्र और दलीप छाबड़ा वासी चीका (कैथल) हाल सेक्टर-8 कुरुक्षेत्र को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 13 मई को स्पेशल डिटेक्टिव सेल के उप निरीक्षक बलजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह थाना शहर पिहोवा में दर्ज पासपोर्ट एक्ट के मामलों की तफ्तीश कर रहे है।
विज्ञापन

तफ्तीश के दौरान उसे पता चला कि गुरविंद्र सिंह वासी बुढ़ा खेड़ा(करनाल) विदेश जाना चाहता था। उसके मार्कशीट में नंबर कम होने के कारण उसने मोहित गुगलानी से मिलीभगत करके बी-कॉम, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, दसवीं और बारहवीं की कक्षाओं के सर्टिफिकेट में बदलाव कराकर जाली कागजात तैयार कराए थे। शिकायत पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच स्पेशल डिटेक्टिव सेल को सौंपी थी। 4 जुलाई को स्पेशल डिटेक्टिव सेल टीम ने आरोपी गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था। अब इस मामले में 05 जुलाई को टीम ने जाली दस्तावेज बनवाने के मामले में शामिल चार अन्य आरोपी मोहित गुगलानी, रवि धवन, नवीन पुरी और दलीप छाबड़ा को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें