फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कांग्रेस में गुटबाजी या अनुशासनहीनता को नहीं की जाएगी बर्दाश्त

Wed, 04 Mar 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और संगठन की मजबूती के लिए इसका पालन अनिवार्य है। पार्टी नेतृत्व किसी भी प्रकार की गुटबाजी या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह चेतावनी मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल सिंह मलिक ने कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य संगठन को मजबूत, सक्रिय और जवाबदेह बनाना है। कई क्षेत्रों से आए विवादों को पहले नोटिस देकर और आपसी बातचीत से सुलझाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा पर आधारित पार्टी है जिसकी जड़ें जनता के बीच गहरी हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करें। जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। गांव और वार्ड स्तर पर बैठकों का सिलसिला जारी है और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी एकजुट होकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। इस अवसर पर अनुशासन समिति सदस्य पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक अनिल धतोडी एवं समिति सचिव रोहित जैन भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें