संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों मीना कुमारी व मांगे राम ने उदयन केयर होम व जीवन विश्वास बाल आश्रम लाडवा का औचक निरीक्षण किया। संस्थानों में उनकी ओर से विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्थान में बच्चों को दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधा के बारे में जानकारी ली गई। संस्थानों में दिए जा रहे खान-पान की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया गया ताकि संस्थानों में रह रहे बच्चों को पौष्टिक आहार प्राप्त हो सके जो कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यधिक आवश्यक है। उन्होंने संस्था में बच्चों से संबंधित कागजात, दस्तावेज, फाइल, रिकॉर्ड इत्यादि को चेक किया गया।
उनकी ओर से संस्था में मौजूद स्टाफ व बच्चों को साफ-सफाई रखने के बारे में कहा गया। निरीक्षण में पाई जाने वाली कमियों को सुधार करने के निर्देश दिए गए।