कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में मौजूद डॉ संजय शर्मा व जानकारी देते हुए शिक्षक। स्वय
कुरुक्षेत्र। राजकीय उच्च विद्यालय भौर सैयदा में विद्यार्थियों और शिक्षकों की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य अकादमी, डीआर जैन न्यूरोकेयर एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और इंडियन पीडियाट्रिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित हुआ। इस दौरान डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में 2091वां निःशुल्क हेल्थ अवेयरनेस कैंप भी लगाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन पीडियाट्रिक एसोसिएशन के जिला प्रधान व वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश भारद्वाज और वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संजय शर्मा उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. राकेश भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर सोने-जागने, संतुलित आहार लेने, जंक फूड से बचने, नियमित व्यायाम और योग अपनाने की सलाह दी। साथ ही नशे से दूर रहने और अच्छी संगति अपनाने का संदेश दिया। डॉ. संजय शर्मा ने सकारात्मक सोच, अवचेतन मन की शक्ति और आयुर्वेदिक जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरीर, मन और आत्मा का संतुलन ही संपूर्ण स्वास्थ्य है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शिक्षक ही एक जागरूक समाज की नींव रखते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर समाज में नई चेतना लाने का कार्य करते हैं।
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में मौजूद डॉ संजय शर्मा व जानकारी देते हुए शिक्षक। स्वय