शाहाबाद। बैठक में शामिल होने के दौरान सीईओ. संदीप इंद्र सिंह चीमा व अन्य। स्वयं
शाहाबाद। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में गत दिवस निर्धारित तारीख पर न तो दोनों पक्षों के वकीलों की बहस हुई और न ही कोई फैसला सुनाया गया। अदालत में केवल अगली तारीख 8 मई की तय कर दी गई है।
यह दावा ट्रस्ट के सीईओ डाॅ. संदीप इंद्र सिंह चीमा ने किया। इस मामले पर बुधवार को संस्थान में बैठक भी की गई। इस दौरान एसीजीपीसी के वरिष्ठ उपप्रधान रघुजीत सिंह विर्क, बलदेव सिंह कायमपुरी, हरकेश मोहड़ी और जगदेव सिंह गाबा समेत कई पदाधिकारी रहे।
डॉ. चीमा ने इन दावों को सिरे से खारिज किया कि गत दिवस स्टे हटाने पर कोई बहस हुई और अदालत ने आदेश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को मिला स्टे अभी भी प्रभावी है और मामला पूरी तरह विचाराधीन है। कुछ लोग गलत बयानबाजी कर रहे हैं, जो सही नहीं है। उन्होंने बताया कि मीरी-पीरी एक स्वतंत्र चैरिटेबल ट्रस्ट है। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से एक बोर्ड बनाकर मीरी-पीरी निजी ट्रस्ट के कार्यों में हस्तक्षेप करने की कोशिश की गई थी।
शाहाबाद। बैठक में शामिल होने के दौरान सीईओ. संदीप इंद्र सिंह चीमा व अन्य। स्वयं